आवास, केवल घर नहीं, बल्कि पूरी शहरी व्यवस्था का हिस्सा है - यूएन रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर
भारत में संयुक्त राष्ट्र के रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर स्टेफ़ान प्रीज़नर ने कहा है कि आवास को अब मात्र एक घर बनाने की प्रक्रिया के रूप में नहीं, बल्कि बड़ी शहरी व्यवस्था के हिस्से के रूप में देखा जाना होगा. उन्होंने अज़रबैजान में 'विश्व शहरी मंच' के 13वें सत्र के दौरान यूएन न्यूज़ के साथ एक बातचीत में कहा कि लोगों तक जल, स्वच्छता, परिवहन, आजीविका, सुरक्षा, डिजिटल सेवाओं और जलवायु सहनसक्षमता पहुँचाना भी उतना ही ज़रूरी है.